[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

चौथी पूण्यतिथि पर पत्रकार उपेंद्र तिवारी को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट संतोष राउत

बेतिया: प.चंपारण जिले के पत्रकारिता के भिष्म पितामह कहे जानेवाले उपेंद्र नाथ तिवारी की प.चंपारण जिला के गठन में अहम भूमिका रही है।

उन्होंने जीवन पर्यंत किसी के सामने झुकने का नाम नही लिया।उक्त बातें सोमवार को समाहरणालय सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सभागार में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र नाथ तिवारी की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अपना उद्गार प्रकट करते हुए वक्ताओं ने कही।

श्रद्धांजलि सभा में जिले के पत्रकारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन प्रसाद सिंह ने की। जबकि संचालन मधुकर मिश्र ने किया।वहीं आगत पत्रकारों को धन्यवाद ज्ञापन अवध किशोर तिवारी ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्रकारों ने दुर्गा बाग से के आर स्कूल तक जाने वाले पथ का नामकरण तिवारी जी के नाम पर करने की मांग दुहरायी। साथ ही वक्ताओं ने जनसंपर्क कार्यालय के सभागार में जिले वरिष्ठ पत्रकारों जिनका निधन हो गया है उनका तस्वीर लगाने की भी मांग की।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अभय मोहन झा ने उपेंद्र नाथ तिवारी के पत्रकारिता और समाजसेवा में किये गये योगदान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में उनका अतुलनीय योगदान रहा है।

सुनील दत द्विवेदी ने उनके जीवन और उनके कार्यों को याद किया। उनके साहसिक और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्व तिवारी जी ने अपने पत्रकारिता जीवन में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षपता का साथ दिया।

उनके लेखनी ने न केवल समाज की समस्याओं को उजागर किया, बल्कि उन पर कार्रवाई करवाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम को सुनील आनंद, मनोज कुमार राव, अमिताभ रंजन, गणेश वर्मा, सत्येंद्र पाठक, डा. अमानुल हक ने भी संबोधित किया। मौके पर शशि कुमार मिश्र, श्रीनिवास गौतम, सत्येंद्र नारायण शर्मा, करुणेश केशव, राजीव राव, आशीष कुमार, रमेंद्र गौतम, मणिकांत, आलोक अगस्टीन, मनीष कुमार पोद्दार, संजय पाण्डेय, एहेतसामुल हक पुट्टू, गौरव वर्मा,राजीव राव, मनोज कुमार, प्रभाष सक्सेना, किशोर कुमार तथा संजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close