[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यवैशाली

वैशाली के जिलाधिकारी यशपाल मीणा को सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन पदाधिकारी का मिलेगा अवार्ड

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

  • 25 जनवरी को राज्यस्तरीय समारोह में होंगे सम्मानित

हाजीपुर, राज्य स्तरीय बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड 2024 के अंतर्गत 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में पुरस्कृत किए जाने हेतु सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन पदाधिकारी के लिए वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा का चयन किया गया है।

 दिनांक 25 जनवरी, 2025 को पटना के अधिवेशन भवन में इन्हें सम्मानित किया जाएगा।

राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अवार्ड के लिए निर्धारित मानकों यथा निर्वाचन संचालन, मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी एवं नवाचार संबंधी सभी सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी, वैशाली का चयन किया गया है।

 जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने वैशाली जिला में वोटर की जागरूकता और उनकी चुनाव में सहभागिता के लिए अनवरत एवं अथक प्रयास किया।

 जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक स्वीप गतिविधियां चलीं।

जिलाधिकारी ने स्वीप के लिए एक कैलेंडर बनाया। इसमें जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ-साथ विकास मित्र, आशा कार्यकर्ता, पंचायत रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदियां को भी सक्रिय रूप से जोड़ा गया।

वोटर टर्नअप बढ़ाने को लेकर लगातार बैठकें हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जिला पदाधिकारी ने सुबह-शाम मार्गदर्शन दिए।

पूरे जिला में स्वीप गतिविधियों की बाढ़ आ गई। कहीं रंगोली, कहीं वॉल पेंटिंग, कहीं दौड़ प्रतियोगिता, कहीं सेल्फी प्वाइंट्स।

 इसका नतीजा यह हुआ कि वैशाली का वाटर टर्न अप जो 2019 लोकसभा चुनाव में 55.22 प्रतिशत था, 2024 के लोक सभा चुनाव में बढ़कर 58.46 प्रतिशत हो गया।

यह जिला पदाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन का परिणाम रहा।

 जिला पदाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र की धरती पर काम करते हुए कोई अवार्ड मिलना सुखद है। उन्होंने इसके लिए पूरी टीम को बधाई दी है।

Check Also
Close