[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

धन्य हैं वह पुत्र जो मां की याद में गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर हैं:- पूर्व मंत्री

जय कुमार सिंह, समाज सेविका की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया गया वितरण

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट

दावथ/सूर्यपुरा(रोहतास): थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणी गांव में मंगलवार को समाजसेवी महिला सुशीला देवी की चौथी पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच कंबल अंग वस्त्र का वितरण किया।

कार्यक्रम के मुख्य पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह के द्वारा सैकड़ो जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया।वहीं कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के कर कमलों से भी कंबल वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत ही धन्य है पिता विद्यानंद पांडेय व माता स्व सुशीला देवी जिनके पुत्र उनकी याद में गरीबों एवं असहाय के बीच ठंढ से बचने के लिए कंबल का वितरण किया ।

क्योंकि जब हम भगवान सूर्य को अर्घ देते हैं ।उसके पूर्व हम सब अपने पितरों को जो हमारे बीच नहीं है उन्हें याद करते हैं।

इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा के अमित कुमार पांडेय के द्वारा अपनी दिवंगत माता समाजिक कार्यकर्ता सुशीला देवी की चौथी पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण करना हमारी भारतीय सभ्यता संस्कृति के लिए बहुत ही गौरव की बात है।

मौके पर पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय,सामाजिक कार्यकर्ता सुदामा पांडे,पूर्व मुखिया चंद्रमा सिंह, राजकुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह, परवेज सिद्दीकी,सचितानंद सिंह,मनोज सिंह, राजेश सिंह, मुन्नु चंद्रवंशी, कृष्णा मिश्र,गोलू पांडेय,अमित पाण्डेय ,के साथ ही कई अन्य लोग थे.

Check Also
Close