[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
बिहारराज्यरोहतास

कुर्मी एकता रैली 19 फरवरी को पटना में होगी आयोजित, कार्यकर्ताओं से की भागीदारी की अपील

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास): बभनौल पहुंचे अमनौर के बीजेपी विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह पटेल ने 19 फरवरी को पटना में होने वाली कुर्मी एकता रैली की तैयारियों को लेकर दावथ प्रखंड का दौरा किया।

कुर्मी एकता मंच के बिहार प्रदेश संयोजक के रूप में उन्होंने समाज के लोगों से रैली में शामिल होने का आह्वान किया।

विधायक ने कहा कि सरदार पटेल ने अखंड भारत की नींव रखकर एक ऐतिहासिक कार्य किया, जो आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने चिंता जताई कि जहां उनके पूर्वजों ने देश को एकजुट किया, वहीं आज कुर्मी समाज कई खंडों में बंट रहा है। जो भविष्य की पीढ़ियों के लिए उचित नहीं है।

पटना के मिलर स्कूल मैदान में होने वाली इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता लाना है। इस उद्देश्य को लेकर विधायक राज्य के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं। यह रैली छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर आयोजित की जा रही है।

मौके पर सभा चंद चौधरी , अनिल चौधरी, प्रो राजेश चौधरी, ऋषि पटेल, मिथलेश चौधरी, चंदन प्रसाद सिन्हा, सुधीर चौधरी, संतोष चौधरी, गोलू पटेल,रवि शंकर सिंह,शशि कांत पटेल,अंकित पटेल, पियूष पटेल, कलजय चौधरी,नन्हे चौबे ,आदित्य पटेल, राजकमल पटेल, नीलकमल पटेल,अमित पटेल,राजू चौधरी, बदल पटेल,सीताराम चौधरी, बीरेंद्र चौधरी, दीपक पटेल सहित कई लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close