[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

मां सरस्वती की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) दावथ प्रखंड क्षेत्र में आगामी तीन फरवरी को बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इसे लेकर मूर्तिकार मां सरस्वती की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे हैं।

इस पर्व की तैयारी महीनों पहले से शुरू हो जाती है। दावथ बाजार में मूर्ति बना रहे मूर्तिकार बड़ी संख्या में मां सरस्वती की मूर्ति बनाते नजर आ रहे है।

युवा मूर्तिकार नंद मोहन ने बताया कि इस वर्ष नए-नए डिजाइन की मूर्ति बना रहे हैं।इन मूर्तियों में मां हंस,कमल,शंख,चक्र,रथ,वीणा, पुस्तक आदि पर विराजमान हैं।

जिससे मां का रूप भव्य लग रहा है। आगे बताया कि मूर्ति की बुकिग एक महीने पहले से ही शुरू हो गई है।पिछले साल की तुलना में इस साल मूर्ति की बुकिग काफी ज्यादा है।

Check Also
Close