[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
टॉप न्यूज़देश

किसान क्रेडिट के लिए अब 3 लाख से बढ़कर 5 लाख रुपए हुआ लिमिट, बजट 2025

 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का आम बजट (Budget 2025) पेश कर रही हैं, ये उनका लगातार आठवां बजट है. इसमें होने वाले ऐलानों का आम लोगों से लेकर कॉर्पोरेट दुनिया तक की नजर है।

इस बार सरकार की ओर से महंगाई और टैक्स के मोर्चे पर लोगों को कई बड़ी राहतें दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

संसद में बजट पेश होने से पहले कैबिनेट की बैठक हुई और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये आम आदमी का बजट होगा और ये गरीब किसानों की आकांक्षाओं का बजट होगा।

वित्त मंत्री ने बजट भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि ये बजट विशेष तौर पर गरीब, युवा, अन्नदाता किसान और महिलाओं पर फोकस्ड है. बजट की शुरुआत के साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट को 5 लाख रुपये तक बढ़ा दिया।

वित्त मंत्री ने बजट भाषण की शुरुआत करते हुए बताया कि Budget 2025 किन-किन सेक्टर्स पर विशेष तौर पर केंद्रित है.उन्होंने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है और बीते 10 सालों में हमने तमाम बड़ी इकोनॉमी से तेज रफ्तार पकड़ी हुई है।

वित्त मंत्री ने कहा कि हमारा ये बजट गरीब, युवा, अन्नदाता किसान, महिलाओं के साथ ही स्वास्थ्य, मैन्यूफैक्चरिंग, मेक इन इंडिया, रोजगार, इनोवेशंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान देश का ‘विकसित भारत’ बनाने पर है और हम आर्थिक विकास की राह पकड़े हुए हैं.इसके साथ ही बजट की शुरुआत में ही वित्त मंत्री ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री धनधान्य योजना का ऐलान किया।

इसके साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट में इजाफा करने का ऐलान किया है. वित्त मंत्री ने बताया कि इसकी लिमिट अब 3 लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई है.

शुक्रवार को पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में भी इससे जुड़ी जानकारी शेयर की गई थी, जिसके मुताबिक, किसान क्रेडिट कार्ड धारकों की संख्या देश में 7.75 करोड़ हुई.

Check Also
Close