
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
डॉ भीमराव अंबेडकर का विचार मंच के बैनर तले सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार को अनुआ पोखर पर बन रहे पंचायत सरकार भवन रोकने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना का आयोजन की गई .धरना की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि रविंद्र पासवान ने किया।
धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विकास मंच के जिला अध्यक्ष कैलेंद्र कुमार ने कहा कि जिस जगह पर पंचायत सरकार भवन बनाया जा रहा है खाता संख्या 110प्लॉट संख्या 439 में भवन का निर्माण किया जा रहा है।
जो पूर्णतः अवैध है क्योंकि सरकार का साफ निर्देश है कि जल जमाव आहार पोखर या जल निकासी क्षेत्र के 30 किलोमीटर के अंदर किसी भी हालत में पंचायत सरकार भवन नहीं बनाया जाएगा।

जबकि पूरी तरीके से भवन का निर्माण जो गांव का पूरा पानी का जल जमाव एवं पोखर है .उसी में कराया जा रहा है. ग्रामीणों द्वारा इसी पोखर से सिंचाई एवं जल निकासी का मुख्य स्रोत है .
धरना पर बैठे लोगों ने मांग किया है कि अनुआ में अन्य जगहों पर पंचायत सरकार भवन बनाया जाए और पोखर जल निकासी का सुरक्षित रखा जाए. जल जीवन हरियाली योजना के तहत 055100 580 01 2033 544 से पोखरा का उड़ाही भी 2020 में किया गया था .
धरना पर बैठे लोगों ने कहा कि हमारी मांग पूरी नहीं होगी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा. इस मौके पर लाल बदन पासवान रामस्वरूप पासवान सुभाष दास कमलेश पंडित सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.




















