[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

नेपाल काम करने गए मजदूर की सड़क हादसे में मौत

  • मृतकों के परिजन को आर्थिक 
  • सहयोग, राशन भी दिया

मोतिहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट 

पताही प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के निवासी श्रीकांत राउत की मौत नेपाल के पोखरा में सड़क हादसे में हो गईl श्रीकांत राउत एचपी गैस टैंकर गाड़ी विगत कई वर्षों से चलाता था शनिवार को भी वह अपने गाड़ी को लेकर नेपाल के पोखरा की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमें उसकी मौत हो गई।

आज हमने उनके शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. साथ ही मृतक के परिजन को आर्थिक मदद भी किया और उनके परिजनों को उचित मुआवजा मिले, इसके लिए हमने संबंधित पदाधिकारी से फोन पर बात किया। साथ ही राशन भी दिया।

इस दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर संजय कुमार ने कहा कि मनुष्य के प्राण विधाता के हाथ में होते हैं तथा हम सब ईश्वर की मर्जी के समक्ष विवश हैं, लेकिन पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता कर हम उनकी थोड़ा मदद कर सकते हैं।

वहीं ई. संजय ने शोक जताते हुए मृतक के परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना की। मौके पर सरपंच दशरथ चौरसिया, संतोष राउत, नरेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद थे।

Check Also
Close