
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
राज्यसभा के सांसद व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह अत्यंत पिछड़ा वर्ग चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीम सिंह के नेतृत्व में पूरे बिहार के सभी जिलों में अत्यंत पिछड़ा वर्ग चेतना मंच का जिला कमिटी का गठन करना सुनिश्चित किया गया हैl
इसी संदर्भ में 09/02/2025 दिन रविवार को 11 बजे दिन में एक आवश्यक बैठक बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर वाचनालय सभागार अरवल प्रखंड मुख्यालय में कियाजायगा, जिसमें जिला कमिटी का नवगठन किया जाएगा।
राज्य सभा सांसद डॉ भीम सिंह ने अति पिछड़ा समाज के नौजवानो को आवाहन किया है कि अब समय आ गया है कि अतिपिछड़ा समाज एक जुट होकर राजनैतिक सता पर अपना प्रभाव स्थापित करे। इस जिला बैठक करवाने की जिम्मा पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी को दिया गया है।




















