[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
बिहारराज्यरोहतास

दिल्ली में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बाटी मिठाई

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ ( रोहतास): शनिवार को दावथ बाजार में दिनारा विधानसभा के भाजपा नेता सह  शिक्षाविद अखिलेश कुमार के नेतृत्व में दावथ मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल के साथ-साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दिल्ली में हुई पार्टी की शानदार जीत पर खुशी मनाया ।

इस मौके पर अखिलेश कुमार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जा रहे विकास कार्य, राष्ट्रवाद, बदलते हुए भारत, पिछले 10 वर्षों में सभी क्षेत्रों में चौतरफा विकास , के साथ जनता का विश्वास तो  वही दिल्ली के आप सरकार द्वारा झूठे वादों से तंग आकर जनता ने इस बार दिल्ली में  कमल खिलाया है।

साथ ही  उन्होंने कहा कि आने वाले बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव में भी जनता एक बार फिर पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनाएगी।

वही मौके पर दावथ मंडल अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, शैलेश मिश्रा , विनय सिंह,मुन्ना कुशवाहा, मनोज गुप्ता, अमरजीत ठाकुर, राजू लाल, नेत लाल ठाकुर, शिव भगवान महतो, गुड्डू गुप्ता,गौतम कुमार के साथ कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also
Close