[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिवहर लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न बुनियादी सड़कों को लेकर संसद लवली आनंद ने सड़क परिवहन मंत्री से की मुलाकातरोड एक्सीडेंट में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामदउद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल के प्रभारी मंत्री बनने से भागलपुर के विकास में आयेगी तेज़ी: – डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैनभाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के बनने से पार्टी होगी मजबूत: रमेश चौहानआधा दर्जन शराब भट्टियों को किया ध्वसत, पांच हजार लीटर महुआ नष्टप्रबोध जन सेवा संस्थान के द्वारा ठंड से बचने गरीबों और असहायों के बीच किया गया कंबल वितरणसड़क अतिक्रमण मुक्त होने व अवारा पशुओं के कारण वाहन दुर्घटना में होने लगी वृद्धि सिसवा पंचायत के मुखिया तान्या प्रवीण द्वारा कराया गया रक्तदान शिविर का आयोजनरेल आंदोलन के सूत्रधार मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव ने चलवाया हस्ताक्षर अभियानमग विद्वत परिषद देव धाम की बैठक में 2026 के कार्यक्रमों पर मंथन
बिहारराज्यरोहतास

बिक्रमगंज के घोसीया खुर्द पहुंचे मुख्यमंत्री, बायो फ्यूल प्लांट की किया निरीक्षण

कार्यक्रम में कुछ चुनिंदा लोगों को ही मिला प्रवेश

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ/ बिक्रमगंज( रोहतास) प्रगति यात्रा के दौरान बिक्रमगंज अनुमंडल के घोसियां खुर्द स्थित समेकित कृषि प्रणाली सह वायो फ्यूल गैस प्लांट का निरीक्षण सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया। जिसे से काफ़ी चाक चौबंद व सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

हेली पैड पर हेलीकाप्टर के उतरते ही काराकाट के पुर्व सांसद महाबली सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष नेता राजेंद्र सिंह, पुर्व विधायक राजेश्वर राज, भाजपा नेता बलीराम मिश्रा जदयू महिला नेत्री अरूणा सिंह, अभिषेक पटेल अरविन्द पटेल समेत कई ने तीनों नेताओं का स्वागत फुल माला व अंग वस्त्र से किया।

उसके बाद स्टाल भ्रमण किया। जहां जिला के विभिन्न प्रखंडों से आएं किसानों के मशरूम, बैर, गोभी, टमाटर, अजोला , गुड, विभिन्न प्रजातियों के धान फसल, व कुटीर उद्योग से निर्मित जैम, जैली, आचार समेत अन्य स्टाल भ्रमण किया।

वहीं डिहरी प्रखंड के हीरालाल सिंह को एफलडी में 1875000 रुपए, दावथ प्रखंड के मिर्जापुर निवासी किसान सुनील कुमार को मशरूम हाट के लिए 89750 रुपए, रितेश कुमार सिंह नोखा को प्याज भंडार में 4,50000 लाख, राज कुमार बिक्रमगंज को 1,06000 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने दिया।

उसके बाद केंचुआ खाद, पराली से निर्मित खाद, धुप बती,हवन सामग्री, कृषि विज्ञान केन्द्र समेकित कृषि प्रणाली, समेकित पोषण तत्व, जल संरक्षण पर आधारित सिंचाई प्रणाली, वायोचार उत्पादन माडल भ्रमण किया।

अल्प समय में भ्रमण के बाद वे सीधे संझौली प्रखंड के बाजितपुर के लिए रवाना हो गए। जहां कांव नदी पर प्रस्तावित पुल का निरिक्षण किया। उसके बाद पुनः घुसिया खुर्द लौट कर हेलीकाप्टर से सासाराम के रवाना हो गए।

Check Also
Close