
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
जिला नियोजनालय अरवल द्वारा 46 प्रतिभागियों को स्टडी किट का वितरण श्रम परिवर्तन पदाधिकारी, अरवल धीरज कुमार के द्वारा वितरण किया गया।
वैसे छात्र जो भारत सरकार बिहार सरकारकी प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं एवं तैयारी कर रहे हैं, एसएससी रेलवे ग्रुप डी पॉलिटेक्निक, बीपीएससी, की जो भी छात्र तैयारी कर रहे हैं।
उनके लिए नियोजनालय अरवल द्वारा पुस्तक का वितरण किया गया, अरवल के पांचो प्रखंड में सभी प्रखंड से 46 प्रतिभागियों को स्टडी किट वितरण किया गया।
इस अवसर पर आलोक कुमार श्रीकांत कुमार सतीश कुमार, विवेक कुमार इंद्रजीत कुमार प्रवीण कुमार नेता चंद्रवंशी, इंद्रजीत कुमार, अविनाश कुमार, गौतम कुमार एवं अन्य लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल किया।
इस संबंध में आलोक कुमार ने बताया कि क्या छात्रों के लिए बहुत ही सुंदर अवसर है कि जो पैसे के अभाव में किताब की खरीदारी नहीं कर कर पाते हैं एवं उन्हें बिहार सरकार एवं भारत सरकार के विभिन्न परीक्षाओं में भाग लेने में दिक्कत का सामना करने पड़ता है।
अगले अप्रैल माह में भी स्टडी किट एवं टूल किट का वितरण अरवल नियोजनालय द्वारा किया जाएगा, इसकी जानकारी आलोक कुमार ने दी है।




















