[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलबिहारराज्य

बदलो बिहार महाजुटान रैली की सफलता के लिए कुर्था बाजार में की गई कोष संग्रह

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

आगामी 2 मार्च को पटना के गांधी मैदान में होने वाली बदलो बिहार महाजुटान की सफलता के लिए भाकपा – माले के कार्यकर्ताओं ने कुर्था बाजार में कोष संग्रह किया गया,जिसमें बाजार में घूम – घूम कर छोटे – मंझोले व फुटपाथी दुकानदारों से चंदा मांग कर रैली को सहयोग करने एवं सभी को पटना गांधी मैदान चलने का आग्रह भी किया गया,तथा दुकानदारों से सहयोग मांगने के क्रम में बिहार के डबल इंजन की सरकार को खामियां उजागर करते हुए।

भाकपा – माले के प्रखण्ड सचिव कॉ. अवधेश यादव ने कहा कि ये सरकार गरीब विरोधी,किसान विरोधी,छात्र – नौजवान विरोधी,दुकानदार विरोधी है, जो सबसे पहले तो मूलभूत सुविधा जैसे – शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली को प्रांवट कर कार्पोरेट कंपनियों के हाथों बेच दी है।

जिसमें सारे लोग परेशान हैं,कंपनी के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा हैं,गरीब के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं,स्वास्थ्य सुविधा नदारथ हैं,नौजवान रोजगार के लिए दर – दर भटक रहे हैं।
केंद्र व बिहार के नीतीश – मोदी सरकार से पूरा का पूरा देश तंग तबाह व परेशान हैं,गरीबों को न तो पक्का मकान मिला और नहीं पांच डिसमिल जमीन।

इसलिए बिहार की जनता 2025 में डबल इंजन सरकार को बदलने की मूड में हैं,बिहार के बदलाव के लिए 2 मार्च को महाजूटान में लाखो की तादाद में पटना पहुंचेंगे।

कोष संग्रह में जिला परिषद सदस्य कॉ.महेश यादव, कॉ.कारू मांझी, कॉ.सतेंद्र दास, कॉ. ब्रिज बिहारी यादव, कॉ.मजहर अलम, कॉ. बालसुंदर मिस्त्री, कॉ.सागर कुमार, कॉ.अभय कुमार, कॉ. शिव महादेव पासवान आदि साथी थे।

भवदीय
अवधेश यादव
भाकपा – माले,प्रखण्ड सचिव, कुर्था

Check Also
Close