[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
बिहारराज्यरोहतास

होली, प्रेम, भाईचारा और बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है:- राजेन्द्र सिंह

होली, प्रेम, भाईचारा और बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है:- राजेन्द्र सिंह

दावथ में होली मिलन समारोह आयोजित।

रोहतास दावथ संवाददाता चारोंधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) दावथ बाजार में गुरुवार को होली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर गुलाल। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने किया। जहां उपस्थित सभी एन डी ए कार्यकर्ता एवं लोगो को उन्होंने अबीर-गुलाल लगा उनका स्वागत किया।

संचालन मनोज कुशवाहा ने किया। आयोजित होली मिलन में होली गीतों पर लोगों को खूब झुमाया। कार्यक्रम में शामिल हजारों लोगों ने उड़ते अबीर गुलाल की खुशबू के बीच एक दूसरे से गले मिल होली की बधाई दी।

इस मौके पर राजेन्द्र सिंह ने कहा कि होली पर्व, बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम, भाईचारा, और बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। जहाँ लोग रंगों से खेलते हैं और गिले – शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियाँ मनाते हैं।

इस मौके पर अनीश कुमार,पैक्स अध्यक्ष रणजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, विनोद सिंह, विक्की सिंह, चंदन शौंडिक, मनोज गुप्ता, नेटलाल ठाकुर, धीरेन्द्र पांडेय, सहित कई लोग मौजूद थे।

Check Also
Close