[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यवैशाली

जामा मस्जिद मथना मिलिक में अफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन

जामा मस्जिद मथना मिलिक में अफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन

वैशाली संवाददाता 

वैशाली। जिले के चेहरकालां के मथना मिलिक स्थित जामा मस्जिद में दावते इफ्तार का आयोजन जैनुल हक़ साहब द्वारा किया गया।

माह-ए-रमजन का आधे से ज्यादा रोजा पूरा हो चुका है, वही रोजा इफ्तार का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ने लगा है।

गुरुवार को मथना मिलिक निवासी जनाब जैनुल हक़ साहब की तरफ से गांव के ही जामा मस्जिद मथना मिलिक के परिसर में दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

इफ्तार पार्टी में सैकड़ो की संख्या में रोजेदार सहित स्थानीय लोग शरीक हुए। इफ्तार पार्टी में सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

 मस्जिद में दी गई मगरीब नमाज की अजान सुनकर कतार में बैठे सभी लोगों ने सबसे पहले खजूर खाकर रोजा इफ्तार किया। इसके पूर्व इफ्तार पार्टी में उपस्थित सभी लोगों ने मुल्क की शांति, सौहार्द, अमन व चैन की दुआ मांगी।

रोजा इफ्तारी का फजीलत बताते हुए मस्जिद के इमाम हाफ़िज़ ग़ुलाम मोहिउद्दीन ने बताया कि जिस आदमी ने किसी रोजेदार को इफ्तार करवाया उस आदमी को भी उतना ही सवाब मिलेगा जितना सवाब रोजेदार के लिए है।

उन्होंने कहा कि जो रमजान के महीने में रोजेदार को इफ्तार कराता है, उसके गुनाहों की मगफिरत की जाती है। साथ ही रोजेदार के बराबर ही इफ्तार कराने वाले को सवाब मिलता है।

रमजान का महीना लोगों के लिए काफी अजीम है। इस महीने में लोगों को ज्यादा से ज्यादा खुदा की इबादत करनी चाहिए। इस महीने में कुरान- ए- पाक का नजूल हुआ था।

इफ्तार पार्टी में आली जनाब असगर अली, नवाब अली साहब, मुर्तजा अली, मास्टर मो. नसीम अख्तर, मो. इसराफील, मो. सद्दाम हुसैन, मो. रफीक, मो. साबिर, मो. हैदर, मो. शादाब, अबू इस्माइल, मो. अताबुल, शमशाद, वसीम, अशफाक, फैयाज, मो. इसराइल सहित सैंकड़ों रोजेदार शमिल हुए।

Check Also
Close