[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगी
जमुईबिहारराज्य

भाजपा नेता ने आधे दर्जन गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों का जाना हाल

भाजपा नेता ने आधे दर्जन गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों का जाना हाल

जमुई/ सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

सरकार को बदनाम करने वाले भ्रष्टाचारियों का अब खेर नहीं : मनोज 

 भाजपा नेता मनोज पोद्दार ने शुक्रवार को चकाई प्रखण्ड के आधे दर्जन गांवों का भ्रमण करते हुए जनता का हाल चाल जाना ।

भ्रमण के दौरान जनता ने विषेश रूप से पीएम आवास योजना में जिओटैक करने और सूची में नाम जुड़वाने हेतु रिश्वत मांगने की शिकायतें सुनाई ।

श्री मनोज ने ग्रामीणों के बीच स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसे भ्रष्टाचार करने वाले पदाधिकारियों के लिए अब खेर नहीं जो आवास सहायक या अन्य कर्मचारी पैसे की मांग करते हैं।

उनके खिलाफ अविलंब आवेदन लिख कर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को दें ताकी उनके विरोध कानूनी कार्यवाही किया जा सके । उन्होंने जनता को समझाते हुए कहा किसी भी पदाधिकारी ओर कर्मचारियों को एक रुपया भी रिश्वत नहीं दें।

रिश्वत लेना जीतना बड़ा अपराध है उतना ही बड़ा रिस्वत देना । श्री मनोज ने आगे कहा कि चकाई विधानसभा के सोनो और चकाई में इस प्रकार की शिकायतें कुछ ज्यादा ही मिल रही है।

अगर कर्मचारियों में सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ अब चरण वद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा , साथ ही विभागीय मंत्रियों से मिलकर शिकायत किया जाएगा । क्योंकि गरीब जनता को लुटते हुए हम नहीं देख सकते ।

Check Also
Close