[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
जमुईबिहारराज्य

चंदन सिंह फाउंडेशन के द्वारा श्राद्ध कर्म में खाद्ध सामग्री का वितरण लगातार जारी

चंदन सिंह फाउंडेशन के द्वारा श्राद्ध कर्म में खाद्ध सामग्री का वितरण लगातार जारी

जमुई/ सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 जमुई जिले के प्रसिद्ध ओर एकमात्र संस्था चंदन सिंह फाउंडेशन के संचालक सह चकाई निवासी श्री चन्दन सिंह के द्वारा मृतक के परिजनों को श्राद्ध कर्म के लिए सहयोग के रूप में खाद्ध सामग्री का वितरण लगातार जारी है ।

बताया गया है कि चकाई विधानसभा क्षेत्र में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के घरों में हुई किसी भी व्यक्ति का मौत की सुचना प्राप्त होने पर चंदन सिंह फाउंडेशन के द्वारा मृतक की श्राद्ध कर्म में सहयोग के लिए अपना कदम जरूर बढ़ाते हैं ओर मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें श्राद्ध कर्म के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री मुहैया जरुर कराते हैं ।

चकाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर पंचायत स्थित गादी पियारफेड़ गांव निवासी बाबुलाल पंडित का आकस्मिक निधन , चकाई प्रखंड के नावाडीह सिल्फरी पंचायत अंतर्गत मेलानी गांव निवासी रतन तुरी एवं इसी प्रखंड के सलैया गांव निवासी जग्गू मियां की हुई मौत की सुचना फाउंडेशन प्रमुख चंदन सिंह को प्राप्त हुई ।

सुचना प्राप्ति के बाद फाउंडेशन प्रमुख चंदन सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ सभी मृतकों के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात कर धैर्य रखने की शांत्वना देते हुए तीनों मृतक के परिजनों को श्राद्ध कर्म के लिए आर्थिक सहयोग के रूप में आटा , आलु , सरसों तेल , हल्दी ओर नमक आदि खाद्य सामग्री नि: शुल्क प्रदान किए ।

खाद्य सामग्री प्राप्त कर परिजनों ने चंदन सिंह को दील से धन्यवाद देते हुए कहा कि चंदन सिंह फाउंडेशन की तरह आज तक चकाई की धरती पर किसी नेता या कोई अन्य लोगों ने गरीबों को इस प्रकार का सहयोग नहीं किया है , लिहाजा गांव के अधिकतर ग्रामीण उनके इस सहयोग को कभी नहीं भुला पायेंगे ।

Check Also
Close