[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

रोहतास में कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष बने अमरेन्द्र पांडेय

रोहतास में कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष बने अमरेन्द्र पांडेय

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ( रोहतास) बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने दी बधाई। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेनुगोपाल द्वारा हस्ताक्षरित सूची में अमरेन्द्र पांडे का नाम रोहतास जिले के अध्यक्ष के रूप में शामिल किया गया है।

यह नियुक्ति पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखते हुए की गई है। अमरेंद्र पांडे की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

युवा कांग्रेस नेता सह जिला उपाध्यक्ष मो.अय्यूब खान एवं अजय चौबे ने उनके बिक्रमगंज स्थित आवास पहुंच कर फूल माला एवं मिठाइयां खिला कर बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में रोहतास जिले में कांग्रेस की पकड़ मजबूत होगी और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगा। अमरेंद्र रोहतास जिले का पहला अध्यक्ष होंगे जो कि बिक्रमगंज से किसी कार्यकर्ता को बनाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अमरेंद्र पांडेय को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।उम्मीद की जा रही है कि वे जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाएंगे।

 कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर अमरेन्द्र पांडेय ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे , श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंशुल अभिजीत, प्रियंका गांधी, एआईसीसी के जेनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह कुटुंबा विधायक राजेश कुमार का आभार जताया है।

Check Also
Close