[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

सरस्वती जीविका ग्राम संगठन कोटवा में हुआ महिला संवाद कार्यक्रम में पहुंचे बड़े अधिकारी

सरस्वती जीविका ग्राम संगठन कोटवा में हुआ महिला संवाद कार्यक्रम में पहुंचे बड़े अधिकारी

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी: आज दिनांक 19 अप्रैल को पूर्वी चंपारण के कोटवा प्रखंड स्थित बरहरवा कला पूर्वी के सरस्वती जीविका ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।

जिसमें जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री गणेश पासवान , प्रबंधक मानव संसाधन श्री सौरभ कुमार , BPM जीविका सुश्री अंशिका आर्य सहित अन्य पदाधिकारी ने भाग लिया।

इसमें भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों से संवाद स्थापित करते हुए योजनाओं से लाभान्वित लाभुकों द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया एवं उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा सरकारी योजनाओं से जुड़ाव हेतु सुझाव एवं अपनी समस्याओं को भी बताया गया ।

जिला परियोजना प्रबंधक जीविका श्री गणेश पासवान द्वारा यह बताया गया कि जिले के सभी प्रखंडों में ग्रामीण क्षेत्रों में महिला संवाद कार्यक्रम चल रहा है जिसमें सभी महिलाएं बढ़ चढ़ कर भाग लें एवं अपनी बातों को रखें।
जिला परियोजना प्रबंधक गणेश पासवान द्वारा बताया गया कि पूर्वी चंपारण के सभी प्रखंडों में सुबह में 28 जीविका ग्राम संगठनों द्वार एवं शाम में पुनः 28 ग्राम सगंथन पूरे जिले में प्रतिदिन 56 संवाद आयोजित की रही हैं।

Check Also
Close