[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
अरवलबिहारराज्य

पहलगाम आतंकी हमले पर लोगो ने की सर्जिकल स्ट्राइक की मांग: आनंद चंद्रवंशी

पहलगाम आतंकी हमले पर लोगो ने की सर्जिकल स्ट्राइक की मांग: आनंद चंद्रवंशी

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल: करपी एवं वंशी प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने भी पहलगाम आतंकी हमला की कड़े शब्दों में निंदा की है। सरहद पार से कराए जा रहे आतंकवादी घटनाओं का विरोध अब पूरे भारत में देखा का रहा है वहीं करपी में लोगों ने भारत सरकार से इस कायराना हमले की मुंहतोड़ जवाब की मांग की है।

लोगों ने इस घटना में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि देते हुए मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इस घटना में शामिल आतंकियों के प्रति लोगों का गुस्सा इस कदर है कि लोग सरकार से बड़े सर्जिकल स्ट्राइक की मांग करने लगे हैं।

भाजपा नेता सह पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि आज देश में धर्म पूछ- पुछ कर आतंकवादीयो द्वारा हत्या की गई है, केवल मुस्लमानो को छोड़ा गया है बाकी सभी गैर मुस्लिम लोगो गोलीयो से भुन कर हत्या की गई है। जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा।

इस हमले से आतंकवादियों का चेहरा धर्म के आधार पर गठित है यह उजागर हुआ है, मारे गए सभी 27 पर्यटक जो जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम स्थित बेंसरन घाटी में घुमने गए हुए थे। आज वैसे लोगों को शर्म आना चाहिए जो कहते हैं कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों का गुस्सा देखा जा रहा है। फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर केवल पहलगाम की घटना का ही जिक्र देखा जा रहा है।

वेंकटेश शर्मा, मुन्नी चंद्रवंशी, मुकुल पटेल, गुड्डु शर्मा, रमेश पाण्डेय, शैलेश सिंह , अर्जुन सिंह, शारदा सिंह, बागेश सिंह, उमेश खत्री, माधवशरण सिंह सहित कई नेताओं और सामाजिक कार्यकताओं ने इस घटना पर दुःख जताते हुए सरकार से कड़ी करवाई की मांग की है।

Check Also
Close