[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

सुखलही के 18 अग्नि पीड़ितों को सीओ ने दी राहत सामग्री, जल्द मिलेगा चेक

सुखलही के 18 अग्नि पीड़ितों को सीओ ने दी राहत सामग्री, जल्द मिलेगा चेक

 बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: स्थानीय थाना क्षेत्र के सुखलही पंचायत के गौरीपुर टोला में गुरुवार के दिन हुये भीषण अग्निकांड के अठारह पीड़ित परिवारों के बीच सीओ आशीष आनंद ने प्रशासन की तरफ से राहत सामग्री पहुंचाया है।

अगलगी के घटना के बाद सीओ आशीष आनंद ने त्वरित कार्रवाई करते हुये रात में घटनास्थल पर राहत सामग्री लेकर पहुंचें।सीओ के द्वारा अठारह पीड़ित परिवारों के बीच तिरपाल,चूड़ा और गुड़ दिया गया।

सीओ ने बताया कि एक दो दिन के अंदर पीड़ित परिवारों के बीच सरकार के द्वारा दिया जाने वाला राहत का चेक भी उपलब्ध करा दिया जायेगा।

इसके लिए अंचल प्रशासन के द्वारा कारवाई तेज कर दी गयी है।सीओ ने लोगों से गर्मी के इस मौसम में अगलगी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक उपाय अपनाने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि सुखलही गौरीपुर टोला में पराली जलाने के दौरान उड़ी चिंगारी से अठारह परिवार का आशियाना सहित सारा सामान जलकर राख हो गया है।

Check Also
Close