[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलबिहारराज्य

श्रम संसाधन विभाग अरवल द्वारा मनाया गया मजदूर दिवस

श्रम संसाधन विभाग अरवल द्वारा मनाया गया मजदूर दिवस

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग अरवल द्वारा किसान भवन में मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम परिवर्तन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सुमन कुर्था एवं विभा कुमारी श्रम परिवर्तन पदाधिकारी बंसी सोनभद्र, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्रवंशी, श्रमिक नेता अजय शर्मा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सुमन द्वारा बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विशेष रूप से जानकारी दिया गया।

श्रम परिवर्तन पदाधिकारी विभा कुमारी बंसी सोनभद्र द्वारा, बिहार शताब्दी एवं प्रवासी मजदूर एवं बाल श्रम के बारे में न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के तहत मजदूरों को विशेष रूप से जानकारी दिया गया, भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्रवंशी द्वारा बंधुआ मजदूर बाल श्रम, से मुक्ति के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया गया।

अजय शर्मा श्रमिक नेता ने मजदूरों को संबोधित किया एवं बोर्ड द्वारा नेटवर्क सही नहीं रहने के कारण घोर आपत्ति जताई, जिससे मजदूरों को नया निबंध योजनाओं का या नाम जोड़ने में बहुत ही समस्या हो रही है।

उन्होंने श्रम विभाग की पदाधिकारी से इसमें सुधार के लिए मांग किया गया है, कुछ मजदूरों ने अपनी समस्याएं रखी उसका निराकरण के लिए पदाधिकारी गण द्वारा दिशा निर्देश दिया गया है।

उसे बहुत जल्द ही सुधार कर लिया जाएगा, मुख्य रूप से बैठक में मजदूरों की समस्याएं एवं मजदूर को योजनाओं की कैसे लाभ मिलेगा उसके बारे में विशेष रूप से पदाधिकारी गण द्वारा चर्चा किया गया।

सभी मजदूरों को शपथ पद पर हस्ताक्षर कर बाल श्रमिक प्रथा को मिटाने में अपना सहयोग देने हेतु शपथ पर हस्ताक्षर करवाया गया।

श्रम परिवर्तन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सुमन ने बताया कि जब तक मजदूर भाई लोग जागरुक नहीं होंगे विशेष रूप से उनका लाभ नहीं मिलेगा, मजदूरों को जागरूकता हेतु शिविर कैंप का भी आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्रवंशी जोगेंद्र दास उपेंद्र दास शैलेंद्र कुमार विवेक कुमार अजय शर्मा उपेंद्र यादव भोली देवी लेखपाल फिरोज अहमद डाटा एंट्री ऑपरेटर उमाशंकर कुमार निधि कुमारी एवं श्रम विभाग के सभी पदाधिकारी गण स्टाफ गन सभी लोग कार्यक्रम में शामिल हुए, सभी श्रमिक नेता लोग कार्यक्रम में शामिल हुए, सभी मजदूर को किट बैग फाइल देकर सम्मानित किया गया।

Check Also
Close