बीस सूत्री अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सुनी लोगों की समस्या

बीस सूत्री अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सुनी लोगों की समस्या
बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट
मैनाटाड़: सोमवार को बीस सूत्री अध्यक्ष संजय पटेल और उपाध्यक्ष डॉ धनंजय त्रिपाठी ने प्रखंड कार्यालय स्थित अपने चैंबर कक्ष में क्षेत्र की लोगों की समस्यायों कै सुना।
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने लोगों की समस्यायों को कलमबद्ध करते हुये संबंधित अधिकारियों से बातकर उसका निराकरण करवाया। अध्यक्ष संजय पटेल ने बताया कि बीस सूत्री कार्यालय में प्रतिदिन बैठकर लोगों की समस्यायों को सुना जायेगा।
साथ ही सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि लोगों की समस्यायों का निराकरण करना बीस सूत्री कमिटि की अहम् जिम्मेदारी है।
मौके पर सदस्य अमरेश पटेल,अनिल पटेल,आयुष कुमार, सुहैल अहमद, आदित्य कुमार,रंजय कुशवाहा, शंभू पड़ित आदि मौजूद रहें।




















