[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
कटिहारबिहारराज्य

बिहार के कटिहार में भीषण हादसा, बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौके पर मौत

बिहार के कटिहार में भीषण हादसा, बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौके पर मौत!

बिहार के कटिहार में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बारातियों से भरी स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए, जिनका इलाज जारी है।

हादसा उस वक्त हुआ जब लोग एक शादी के फंक्शन में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार आठ लोग मौके पर ही मारे गए।

कैसे हुआ भीषण सड़क हादसा?

हादसा सोमवार और मंगलवार (5-6 मई) की दरम्यानी रात को समेली प्रखंड कार्यालय के पास हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो सवार लोग शादी से लौट रहे थे। इसी दौरान वह दर्दनाक हादसे की चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां राहत और बचाव कार्य चलाते हुए पीड़ितों को बाहर निकाला गया और नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान डॉक्टरों ने 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो घायलों का इलाज चल रहा है।

घटना से सामने आई तस्वीरों में देखने हादसे की भयावहता देखने को मिल रही है। दुर्घटना का शिकार हुई SUV का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

हादसे को लेकर एसपी ने क्या बताया?

कटिहार के SP वैभव शर्मा ने इस दुर्घटना को लेकर बताया कि समेली प्रखंड कार्यालय के पास NH-31 पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर और SUV की टक्कर हुई।

फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई भी जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार सभी मृतक सुपौल जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

सीतामढ़ी में मारे गए थे तीन लोग

इससे पहले रविवार (4 मई) बिहार के सीतामढ़ी में भीषण सड़क हादसा हुआ था। यहां भी स्कॉर्पियो की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई।

जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। हादसे में 4 लोग घायल भी हुए। बताया गया कि यह सभी शादी समारोह से ही लौट रहे थे।

Check Also
Close