[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
जमुईबिहारराज्य

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण

जमुई/ सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

विश्व रेड क्रॉस दिवस के शुभ अवसर पर गुरुवार को पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण किया गया । पौधारोपण का नेतृत्व डॉक्टर ए0 मोदी ने किया।

पर्यावरणविद डॉक्टर बी0 मोदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने घरों के आसपास कम से कम 10 पेड़ अवश्य लगाना चाहिए । वर्तमान समय में संसार के मानव स्वार्थी हो गये हैं क्योंकि वे पेड़ लगायेंगे नहीं , अपितु काटेंगे।

अतः ओजोन परत में छिद्र होने से ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ गया है । इससे बचाव हेतु पेड़ लगायें ओर मानव जीवन बचायें ।

पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने बताया कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है । इसे मानव धर्म कहा गया है । विश्व रेड क्रॉस दिवस का शुभारंभ 8 मई 1948 को किया गया।

आठ मई वास्तव में इसके संस्थापक हेनरी डयुना का जन्म दिन है । हेनरी का जन्म 8 मई 1828 को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में हुआ था। सन 1901 में उन्हें नोबेल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

अभी 192 देश रेड क्रॉस से जुड़े हुए हैं । रेड क्रॉस के 7 सिद्धांत हैं जिसमें मानवता , निष्पक्षता , तटस्थता , स्वतंत्रता , स्वेच्छा सेवा , एकता और सार्वभौमिकता ।

रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी ने 1859 में इटली के सोलफेरिनो युद्ध के दौरान घायल सैनिकों को उचित ईलाज नहीं मिलने के कारण ही दुखित हुए । अतः मानवीय सेवा हेतु रेड क्रॉस की स्थापना किये ।

यह एक गैर सरकारी संगठन है । रेड क्रॉस मानवता के लिए समर्पित है । जो युद्ध , महामारी , भुखमरी तथा अन्य आपात स्थितियों में जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करता है ।

यह संस्था जाति , धर्म , रंग , तथा राष्ट्रीयता से परे सभी मानव की सहायता करता है । ऐसे सुअवसर पर पौधारोपण महत्वपूर्ण कार्य है ।

पर्यावरण भारती के पौधारोपण कार्यक्रम में डॉक्टर बी० मोदी , डॉक्टर ए० मोदी , अनीशा कुमारी , नेहा कुमारी , सोनी कुमारी , भोला मिस्त्री , अंकित मोदी , राजीव भगत , सुमित कुमार , बबलू सिंह , अमित , अजीत , जयराम , श्रीराम , पिंकू , प्रवीण , पवन तथा निरंजन आदि लोगों ने भाग लिया ।

Check Also
Close