[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यसीतामढ़ी

मध्यान भोजन योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर सीतामढ़ी डीएम ने की कारवाई

मध्यान भोजन योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर सीतामढ़ी डीएम ने की कारवाई।

बैरगनिया सीतामढ़ी संवाददाता 

        बैरगनिया प्रखंड अंतर्गत मध्यान भोजन योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर जिलाधिकारी सीतामढ़ी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

कामिनी पटेल, बैरगनिया द्वारा दिए गए आवेदन में प्रखंड संसाधन सेवी (बीआरपी) मनोज कुमार एवं राज्य खाद्य निगम, बैरगनिया के सहायक गोदाम प्रबंधक राहुल कुमार सिंह पर मध्यान भोजन में अनियमितता व गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे।

प्राप्त शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा मामले की विस्तृत जांच एवं सुनवाई की गई। जांचोपरांत आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाए गए।

जिसके आधार पर जिलाधिकारी ने बीआरपी मनोज कुमार तथा एजीएम राहुल कुमार सिंह के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अगले आदेश तक उनका वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया है।

Check Also
Close