[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

मास्टर ट्रेनर के द्वारा बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

मास्टर ट्रेनर के द्वारा बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रशिक्षण भवन में मास्टर ट्रेनर सुमित कुमार और सहायक एएलएमटी पंचानंद पड़ित के द्वारा बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा बीएलओ को मतदाता सूची अद्यतन एवं पुनरीक्षण से संबंधित वैधानिक प्रावधानों, बीएलओ के कार्य व कर्तव्य, विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों का संधारण करने के तरीके एवं हाउस टू हाउस सर्वे करने के गुर एवं क्षेत्र में आने वाली समस्याओं तथा उनसे निबटने के तरीके बताये गये।

साथ ही पांच-पांच बीएलओ का ग्रुप बनाकर एच-टू-एच सर्वे का रोल प्ले, विभिन्न प्रकार के सिनेरियो एवं केस स्टडी पर आधारित गतिविधियां आदि करायी गयी।

मूल्यांकन के क्रम में सभी बीएलओ से फॉर्म-6, 6-क, 7 एवं 8 भरवाया गया तथा प्रश्न पत्र के माध्यम से मूल्यांकन कर प्रशिक्षण से प्राप्त उपलब्धियों की जांच की गयी उल्लेखनीय है कि मास्टर ट्रेनर सुमित कुमार को पिछले दिनों चुनाव आयोगद्वारा आइआइआइडीइएम दिल्ली भेजकर प्रशिक्षण दिलवाया गया है।

अब सुमित कुमार को बीएलओ को प्रशिक्षित करने की जिम्मेवारी दी गयी है । प्रशिक्षण में काफी संख्या में बूथ लेवल अधिकारी मौजूद रहें।

Check Also
Close