[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

खेल से ही मजबूत राष्ट्र का होगा निर्माण:- राणा रणधीर

खेल से ही मजबूत राष्ट्र का होगा निर्माण:- राणा रणधीर

मोतिहारी संवाददाता रामबालक राम की रिपोर्ट 

स्थानीय उच्च विद्यालय मधुबन में हो रहे मशाल खेल का तीसरा और अंतिम दिन काफी ही रोमांचकारी रहा इस अवसर पर स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री इंजीनियर राणा रणधीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में विजय टीम को पुरस्कृत करने का काम किया।

अपने संबोधन में राणा रणधीर ने कहा कि खेल से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है खेल हमें जीवन में आपस में सहयोग करने का सीख देता है।

विधायक राणा रणधीर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के भविष्य का निर्माण शिक्षकों के हाथों में है इसलिए शिक्षक को राष्ट्र निर्माता कहते हैं।

आज खेल के तीसरे दिन बच्चियों का दिन था जिसमें प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय का दबदबा रहा प्रोजेक्ट की छात्राओं ने शानदार कबड्डी खेलते हुए अंडर 16 में मेजबान उच्च विद्यालय मधुबन को 20 के मुकाबले 26 पॉइंट से पराजित किया।

वही प्रोजेक्ट के ही अंडर 14 कबड्डी की टीम ने मधुबन बालक को 18 के मुकाबले 25 पॉइंट से हरा कर तीसरे दिन अपना दबदबा कायम किया।

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी सीमा कुमारी वही संचालन डॉ राकेश कुमार सिंह ने शानदार तरीके से किया आज जिन शिक्षकों की उपस्थिति रही।

उनमें खेल शिक्षक अशोक कुमार, अरुण यादव, शिवशंकर साह, संतोष कुमार, भारती कुमारी, अजय कुमार, नीतीश मिश्रा, स्वीटी सिंह, मोहमद सोहैल, अचला रानी, पूजा सिंह, कृष्ण कुमार चौधरी संतोष कुमार, सुप्रिया, मनीषा मृदुला, स्मिता, नूतन, शिवानी, संत कुमार सिंह, कौशल गौतम, राजकुमार, विजय कुमार, शशिशेखर, अशोक राम, लखींद्र यादव देवकांत राम आदि प्रमुख थे।

Check Also
Close