[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

दिउलिया उपवितरणी में पानी नहीं देने से झुलस रहे हैं धान के बिचड़े, किसानों में आक्रोश 

दिउलिया उपवितरणी में पानी नहीं देने से झुलस रहे हैं धान के बिचड़े, किसानों में आक्रोश

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली त्रिवेणी कैनाल से निकली दिउलिया उपवितरणी में पानी नहीं देने से किसानों ने काफी आक्रोश है। किसानों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में अगात प्रभेद की गयी धान की खेती पानी के अभाव में सूख रही है तो वहीं धान के बिचड़े झुलस रहे हैं ।

आक्रोशित किसानसुनील सिंह, चंद्रशेखर पटेल ,नीतीश कुमार, खुशबू कुमार, चंदन कुमार, मुकेश कुमार, ज्योति दास, दीपराज, मंत्र राज ,आसमनी पटेल, शेषनाथ पटेल ,प्रेम राउत, श्रीकांत पटेल, सोनू चौधरी, चंदन कुमार आदि ने नहर विभाग पर किसानों की अपेक्षा लगाते हुये विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि रामनगरी मैनाटाड़ सरेह में डेलीबाखर के पास उपवितरणी हर साल टूट जाता है।

उस टूटे हुये उपवितरणी को बनाने में नहर विभाग लाखों रुपए का वारा न्यारा हर साल करता है ।लेकिन स्थिति जस की तस बनी रहती है । डेलीबाखर के पास बैंक टूटने का बहाना बनाकर दिउलिया उपवितरणी में पानी नहीं दिया जा रहा है।

जिससे धान के बिचड़े झुलस कर खत्म हो रहा है तो भद‌ई धान जिसकी रोपनी कर दी गई है वह भी बर्बाद हो रही है। इधर नहर विभाग के एसडीओ अंकित सिंहा ने कहा कि मैं इस बारे में बताने के लिए जिम्मेदार नहीं हूं।

Check Also
Close