[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में महिला की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में महिला की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

 मैनाटाड़: इनरवा थाना क्षेत्र के इनरवा गांव से उतर इंडो नेपाल बार्डर सड़क पर के शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे का कारण दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत बताया जाता है।

मृतका भंगहा थाना क्षेत्र के गदियानी भंगहा गांव निवासी वीरेंद्र राम की पत्नी सविता देवी (उम्र 40 वर्ष) बतायी जाता है। वही घायलों में सविता देवी के पति वीरेंद्र राम, रिश्तेदार हीरालाल राम तथा पुरुषोत्तमपुर गांव के मस्जिद मियां और मुस्लिम मियां शामिल है।

सभी को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया,।जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तमपुर निवासी मस्जिद मियां और मुस्लिम मियां इनरवा थाना क्षेत्र के नगरदेही गांव में अपने रिश्तेदार की मृत्यु के बाद माटी देने जा रहे थे।

वहीं दूसरी ओर गदियानी भंगहा गांव निवासी वीरेंद्र राम, उनकी पत्नी सविता देवी और हीरालाल राम अपने घर से इनरवा बाजार पूजाई का सामान खरीदने निकले थे।बुधवार के अपराह्न दोनों बाइकों की भिड़ंत के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने डायल 112, इनरवा थाना और भंगहा थाना को सूचना दी। लेकिन लोगों का कहना है कि पुलिस की टीम देर से घटनास्थल पर पहुंची। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

आक्रोशित ग्रामीण राजू कुमार, अंकित कुमार, सोहन कुमार, मंजूर मियां, संतोष कुमार, नेजामुद्दीन मियां और तैमुलहक मियां आदि ने नाराजगी जताते हुए कहा कि समय पर अगर 112 की टीम आकर घायलों को अगर अस्पताल पहुंचा देती तो शायद स्थिति बेहतर होता।112 पुलिस टीम के पहुंचने के पहले सविता देवी की मौत हो चुकी थी।

वही इनरवा थानाध्यक्ष जयकुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Check Also
Close