[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

सभा स्थल पर महिला शक्ति की भीड़ देखकर पीएम मोदी हुए भावविभोर

सभा स्थल पर महिला शक्ति की भीड़ देखकर पीएम मोदी हुए भावविभोर

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज (रोहतास) बिक्रमगंज सभा स्थल पर उस समय एक अद्वितीय दृश्य देखने को मिला, जब पूरा पंडाल पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं से ज्यादा भरा हुआ था।

उन महिलाओं की हाथों में तिरंगा के साथ मोदी … मोदी के गगन भेदी आवाज जैसे गूंज रही थी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत तिरंगा लहराना शुरू किया तो एक बार ऐसा लगा कि यह दृश्य देशभक्ति,सम्मान और महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल बन गया। महिलाओं ने जैसे ही प्रधानमंत्री को मंच की ओर आते देखा पूरा सभा स्थल ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा।

देश की आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगे को हाथों में लिए महिलाओं की यह एकता और उत्साह देखकर खुद प्रधानमंत्री मोदी भी भावुक हो गए। पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत कर महिलाओं ने अपना सम्मान और समर्थन व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने इस आत्मीय स्वागत के लिए सभी महिलाओं का हाथ जोड़कर आभार प्रकट किया और कहा कि यह दृश्य उनके जीवन की अविस्मरणीय स्मृतियों में शामिल हो गया है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से महिलाओं ने न केवल अपनी राष्ट्रभक्ति को दर्शाया बल्कि यह भी सिद्ध कर दिया कि नए भारत की शक्ति नारी शक्ति है।

यह आयोजन सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय भावना का एक जीवंत उदाहरण बना,जो आने वाले समय में महिला नेतृत्व और भागीदारी को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।

Check Also
Close