[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

छात्र के पिटाई के मामले में प्रभारी बीईओ ने की जांच, होगी कारवाई

छात्र के पिटाई के मामले में प्रभारी बीईओ ने की जांच, होगी कारवाई

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड मुख्यालय से सटे हाई स्कूल मैनाटाड़ प्लस टू के दसवीं वर्ग की छात्र गांगुली कुमार की पिटाई के मामले में प्रभारी बीईओ नीरज कुमार ने शनिवार को विद्यालय पहुंच कर जांच की।

जांचोपरांत प्रभारी बीईओ श्री कुमार ने बताया कि छात्र गांगुली कुमार को शिक्षक प्रवीण सिंह के द्वारा पिटाई का मामला जांच में सत्य पाया गया है। छात्र गांगुली कुमार सहित अन्य छात्रों ने भी पिटाई करने की बात बतायी है । निरीक्षण के दौरान वीडियो और फोटो भी दिखलाया गया है।

हालांकि पीड़ित छात्रा आवश्यक दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किया है। बीईओ ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक हरिकेश पांडेय के द्वारा भी बताया कि शिक्षक प्रवीण सिंह का व्यवहार छात्रों के प्रति सही नहीं है ।

उन्होंने बताया कि इस मामले में शिक्षक प्रवीण सिंह से स्पष्टीकरण किया जा रहा है। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारी को लिख दिया जायेगा।

Check Also
Close