[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

प्रदेश अध्यक्ष जयसवाल के नई टीम के साथ विधानसभा चुनाव का होगा शंखनाद 

प्रदेश अध्यक्ष जयसवाल के नई टीम के साथ विधानसभा चुनाव का होगा शंखनाद

अटूट धागे में भाजपा टीम को जोड़ने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को डॉ. मनीष ने दी बधाई

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज (रोहतास) विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ने बनाई विशेष रणनीति। जिसको लेकर भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने शनिवार को पार्टी की प्रदेश इकाई की नई टीम का ऐलान करते हुए पार्टी संगठन में विशेष फेरबदल कर नए टीम का ऐलान किया। को नई सूची में 35 नेताओं को विभिन्न अहम पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जो गठित नई टीम के अंतर्गत रणनीतिक पदों पर प्रभावशाली एवं अनुभवी के साथ पुराने चेहरों को प्राथमिकता मिली है। पार्टी में 13 प्रदेश उपाध्यक्ष,14 प्रदेश मंत्री, 5 प्रदेश महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष एवं दो सह कोषाध्यक्ष के नामों की घोषणा की गई है।

वही महिला मोर्चा के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को पार्टी ने पदोन्नति दी है। इस पर काराकाट विधानसभा के भाजपा नेता डॉ. मनीष रंजन ने हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल को भाजपा की नई टीम की गठन पर उन्हें हार्दिक बधाई दी।

साथ ही नए टीम में शामिल सदस्यों में शिवेश कुमार प्रदेश महामंत्री, राजेंद्र वर्मा प्रदेश महामंत्री, सिद्धार्थ शंभू प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, त्रिविक्रम नारायण सिंह प्रदेश मंत्री, अजय यादव प्रदेश मंत्री, अशोक वट क्षेत्रीय सह शाहाबाद प्रभारी के प्रति भी डॉ. मनीष ने आभार जताते हुए कहा कि भाजपा की यह नई टीम आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र संगठन को नई ऊर्जा देने और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। जो एनडीए के ऐतिहासिक जीत को प्रबल करेगा।

अवसर पर संजीव मिश्रा,बलिराम मिश्रा, मदन प्रसाद वैश्य, नागेश्वर कुशवाहा, ललन चौरसिया, सुनील सिंह, कुश पांडे, रविकांत पांडे, मंगल कुमार, सुदर्शन गुप्ता, संजय गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी।

Check Also
Close