
राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के नेता चलाया जनसंपर्क अभियान, शिक्षा पर दिया जोड़
रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट
रोहतास: नोखा राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के नेता सच्चिदानंद सिंह ने नोखा प्रखंड के कई गांव में जनसंपर्क करते हुए लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा बहुत जरूरी है, बिना शिक्षा के कुछ नहीं हो सकता है।
जनसंपर्क में शामिल हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष देवानंद राम, कृष्ण कुमार, जयप्रकाश चंद्रवंशी, मंगल सिंह चंद्रवंशी, जितेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।




















