[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

युद्ध स्तर पर करें नालों की सफाई और उड़ाही: गरिमा देवी सीकारिया

युद्ध स्तर पर करें नालों की सफाई और उड़ाही: गरिमा देवी सीकारिया

महापौर ने जेठ की चिलचिलाती धूप की कड़क गर्मी में नालों की तल से सफाई कार्य का किया निरीक्षण

नाला सफाई में लगे दहाड़ी मजदूरों के काम को कठिन बता उनके बीच बांटा मिनरल वॉटर का शील्ड बोतल,

बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने मानसून की बरसात शुरू होने तक में नगर निगम के सघन शहरी क्षेत्र के नाले नालियों की सफाई और उड़ाही युद्ध स्तर पर तेज करने का निर्देश दिया है।

महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में अबकी बार सामान्य से अधिक वर्षा होने की जानकारी दी गई है।

इसको लेकर महीनों से जारी तैयारी और साफ सफाई कार्य को फूल प्रूफ बनाने का निर्देश महापौर श्रीमती सिकारिया ने मौके पर मौजूद सफाई निरीक्षक मोहम्मद तबरेज को दिया। महापौर ने कहा कि जेठ की चिलचिलाती धूप की कड़क गर्मी में नाला सफाई में लगे दहाड़ी मजदूर भाइयों का कार्य बेहद कठिन है।

उन्होंने कहा कि आप सबके कठिन कार्य के प्रति हमारी पूरी संवेदना है। महापौर ने ऐसे प्रतिकूल मौसम में उनकी सेवा को कठिन बता उनके बीच मिनरल वॉटर का शील्ड बोतल का वितरण किया।

नाला सफाई में लगे दहाड़ी मजदूरों के कठिन काम के बदले मजदूरी के साथ स्नेह और सहानुभूति रखने का निर्देश नगर निगम के निरीक्षी पदाधिकारियों को दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरा होने तक मैं स्वयं भी आप सबके बीच आती रहूंगी।

Check Also
Close