[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल जिला से NDA के प्रचंड जीत पर हुआ आभार सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन कुर्था विधानसभा 215 की महान जनता–मालिकों को शत-शत नमन: पप्पू वर्माएनडीए के ऐतिहासिक जीत पर समर्थकों ने अबीर गुलाल लगाकर बाटी मिठाइयांपूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल अनुमंडल शहर बाजार कि दशा दुर्दशानीतीश ने चिराग को गले लगाकर दी जीत की बधाई, सरकार गठन से पहले बड़ी राजनीतिक मुलाकातभाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का मेहनत रंग लाया, चुनाव परिणाम में मिली चमत्कार मोतिहारी से 12 में 11 विधानसभा एनडीए प्रत्याशी की जीत, वही महागठबंधन से एक ढाका विधानसभा की जीतमतगणना को लेकर रोहतास में स्कूल रहेंगे बंदभारत में बढ़ रहा डाइबिटीज से एक मिलियन लोग प्रभावित सशस्त्र सीमा बल द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन
बिहारराज्यरोहतास

यज्ञ के अंतिम दिन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा

यज्ञ के अंतिम दिन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा

ब्राह्मण, साधु संतों से लिया आशीर्वाद।

दिनारा विधानसभा के लोगों के सुखमय जीवन के लिए की कामना

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास): दावथ प्रखंड के बतसा गांव में चल रहे रूद्र महायज्ञ के अंतिम दिन भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की साधु संतों और ब्राह्मणों से आशीर्वाद लिया।

साथ ही दिनारा विधानसभा के लोगों के सुखी जीवन की कामना की ।इस मौके पर उन्होंने कहा कि यज्ञ की आहुति मनुष्य को सुखमय जीवन का राह सिखाता है।

गांव में शिव मंदिर की स्थापना कर ग्रामीणों ने बहुत ही अच्छा और नेक काम किया है। हमारे मंदिर, हमारे देवी-देवता आपस में एकता, प्रेम और भाईचारे के प्रतीक हैं।हम सभी वहां माथा टेकते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

वे अपने सुखी रहने के लिए, परिवार को सुखी रखने के लिए, गांव को सुखी रखने के लिए, इलाके को सुखी रखने के लिए और पूरे बिहार और देश को सुखी रखने के लिए भगवान शिव जी से प्रार्थना करते है।

वही यज्ञाचार्य सुशील भारद्वाज उर्फ पाठक बाबा से आशीर्वाद भी लिया ।मौके पर भाजपा नेत्री पुष्पा देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close