[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल: पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलिअरवल: मुहर्रम पर्व को लेकर कर्बला मैदान का प्रशासनिक निरीक्षण, आज होगी पहलामबैरगनिया में मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, अख्ता बाजार में पुलिस की सघन गश्तीमनरेगा से बदल रही मटिअरिया पंचायत की तस्वीर, बेबुनियाद खबरों का मुखिया ने किया खंडनवाहन चेकिंग में संदिग्ध बाइक जब्त, एक युवक हिरासत मेंजहानाबाद: ऊटा के कंचन कुमारी 70 वीं बीपीएससी से ग्रामीण विकास पदाधिकारी बन जहानाबाद का बढ़ाया मानDM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौली
बिहारराज्यवैशाली

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत लाभुकों के चयन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत लाभुकों के चयन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत लाभुकों के चयन के लिए आज समाहरणालय में जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक माह प्राप्त आवेदनों की जांच कर समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी तथा उपाध्यक्ष उप विकास आयुक्त होते हैं।

बैठक में कुल 35 लाभुकों का चयन किया गया, जिन्हें तालाब निर्माण, मत्स्य बीज उत्पादन, मत्स्य आहार प्लांट, एवं अन्य संबंधित घटकों के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त जिंदा मछली विक्रय केंद्र के संचालन के लिए भी लाभुकों का चयन किया गया, जो शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मत्स्य विपणन को बढ़ावा देगा।

जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने योजना को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे जिले में मत्स्यपालन को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने लाभुकों को समयबद्ध ढंग से कार्य आरंभ करने एवं विभागीय दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करने का निर्देश भी दिया।बैठक में उप विकास आयुक्त श्री कुंदन कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close