[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
बिहारराज्यरोहतास

दावथ प्रखंड के सभी बीएलओ का हुआ ऑनलाइन मूल्यांकन

दावथ प्रखंड के सभी बीएलओ का हुआ ऑनलाइन मूल्यांकन

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट

दावथ( रोहतास): प्रखंड में कार्यरत सभी बीएलओ का सोमवार को प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा सभागार में ऑनलाइन मूल्यांकन कराया गया। सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कुमार अश्वनी के अनुसार प्रखंड में कार्यरत सभी 90 बी एलओ जिन्हें कुछ दिन पूर्व दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया था उनका मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्गत आदेश के आलोक में ऑनलाइन मूल्यांकन कराया गया।

सभी कार्यरत बी एलओ दोपहर दो बजे से पहले से ही सभा कक्ष में पहुंच चुके थे। सभी बीएलओ को ऑनलाइन मूल्यांकन का लिंक दिया गया। तथा दो बजे बजे से तीन बजे तक ऑनलाइन मूल्यांकन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी सभी को दिया गया।

तीन से ऑनलाइन मूल्यांकन प्रारंभ हुआ जो तीन बजकर तीस मिनट तक चला सभी के मोबाइल पर लिंक के माध्यम से तीस प्रश्न प्रेषित किया गया प्रत्येक प्रश्नों के उत्तर के लिए एक मिनट का समय निर्धारित था।

एक मिनट के अंदर जो लोग जवाब नहीं दिए दोबारा वह प्रश्न दिखाई नहीं दिया सभी ने सब समय उत्तर देकर सबमिट कर दिया।

Check Also
Close