[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर एनडीए समर्थकों ने पटाखे फोड़कर एवं मिठाईयां बांटकर मनाई खुशियांअरवल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित हत्या के साथ दर्जन से अधिक कांडों के इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार मोतिहारी: VWDCS से संबंधित विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजनबिहार प्रदेश सचिव जेडीयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के नेता संजय चंद्रवंशी उर्फ भोला जी के जन्मदिन पर बाधाओं के लगा होड़..मोतिहारी के गांधी ऑडिटोरियम के कैंपस में शुरू हुआ 18 अप्रैल तक के लिए रक्षा उपकरणों का मॉडल प्रदर्शनीफिर एक बेटी को रेप कर मार दिया गया: रामबली सिंह यादव, पूर्व विधायक घोसीअरवल सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा का कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु व्यापक तैयारीभारत रत्न डॉ॰ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजनजन सुराज के अरवल कर्पूरी मंच प्रभारी बने वीरेंद्र चंद्रवंशीगिद्धौर के अपराजिता आवासीय विद्यालय के युवा स्मार्ट निर्देशक आशीष सिन्हा एवं स्कूल टीम के साथ बच्चों ने मनाई अंबेडकर जयंती
बिहारराज्यवैशाली

एफएलसी कार्य का निरीक्षण करने वेयरहाउस पहुंचीं जिलाधिकारी वर्षा सिंह

एफएलसी कार्य का निरीक्षण करने वेयरहाउस पहुंचीं जिलाधिकारी वर्षा सिंह

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर वैशाली की जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा हाजीपुर के हरिवंशपुर ईवीएम वेयरहाउस में ईवीएम की प्रथम स्तरीय जाँच (FLC – First Level Check) की प्रगति का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने सभी प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की तथा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करें।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वेयरहाउस में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की और उनसे अनुरोध किया कि वे प्रतिदिन उपस्थित रहकर पूरे एफएलसी प्रक्रिया का सतत अवलोकन करें, ताकि पारदर्शिता और विश्वास बना रहे।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और तकनीकी शुद्धता सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि बिहार विधान सभा निर्वाचन, 2025 के मद्देनजर ईवीएम की एफएलसी 31 मई से प्रारंभ की गई है, जो लगातार चल रही है।

इस कार्य के लिए प्रशिक्षित अभियंताओं, पदाधिकारियों एवं कर्मियों की तैनाती की गई है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है ताकि तय समयसीमा में कार्य पूर्ण हो सके।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Check Also
Close