[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

25 जून को बीजेपी ने मनाया संविधान हत्या दिवस

25 जून को बीजेपी ने मनाया संविधान हत्या दिवस

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

‌बिक्रमगंज(रोहतास)। आपातकाल की ज्यादतियों को झेलनेवाले भारतीयों को श्रद्धांजलि देने तथा नागरिकों को उनके अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा में संविधान के महत्व पर जागरूक करने हेतु भारतीय जनता पार्टी ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया।

इसी क्रम में रोहतास जिले में भाजपा के प्रस्तावित कार्यक्रम के पूर्व राज्य सभा सांसद तथा वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सय्यद जाफर इस्लाम का सड़क मार्ग से सासाराम जाने के क्रम में बिक्रमगंज में भव्य स्वागत किया गया।

युवा भाजपा नेता अखिलेश कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भोजपुर रोहतास बॉर्डर स्थित ग्राम मोहिनी में उनका स्वागत किया।विदित हो कि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक की अवधि को देश में आपातकाल के रूप में जाना जाता है।

जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने देश में महत्वपूर्ण कार्यकारी और विधायी परिवर्तन लागू करने के लिए संविधान में विशेष प्रावधान का उपयोग किया था।

सरकार के इस निर्णय से देश भर में सरकार के प्रति असंतोष व्याप्त हो गया।गतिरोध बढ़ता देखकर सरकार ने आंदोलन को दबाने के लिए कठोरता बरती।लोगों को जेलों में ठूंसा गया।

आपातकाल की उसी स्थिति का स्मरण कराने और लोकतंत्र में संविधान के महत्व को दर्शाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया।

इस अवसर पर कार्यकर्ता साथियों को संबोधित करते हुए अखिलेश कुमार ने कहा कि आपातकाल सीख देता है कि शासक यदि निरंकुश हो जाए तो जनता उसे उसकी औकात याद दिला देती है।

इमरजेंसी के बाद तत्कालीन सरकार को पराजय का सामना करना पड़ा।यह होती है लोकतंत्र की ताकत।आज का दिन आपातकाल के दंश को झेलनेवाले भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि देने का दिन है।

साथ ही संविधान में अपनी सच्ची निष्ठा रखते हुए अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करते हुए लोकतंत्र को मजबूती देने के संकल्प का भी दिन है।सय्यद जाफर इस्लाम साहब का आगमन हमारी ऊर्जा को बढ़ाने का कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल,पूर्व विधायक काराकाट राजेश्वर राज,बिक्रमगंज मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह,जिला पार्षद प्रभाष चंद्र सिंह,पूर्व पैक्स अध्यक्ष मोहिनी पंचायत ओमप्रकाश सिंह,गंज भडसरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह,गुनसेज पंचायत पैक्स अध्यक्ष टीपू सिंह के अलावा गुड्डू सिंह,ढुनमून सिंह,विनय कुमार,सुजीत सिंह,शैलेश मिश्र,सोनू सिंह,अशोक सिंह,कमलेश सिंह इत्यादि ने सय्यद जाफर इस्लाम का स्वागत किया।

Check Also
Close