[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

विकसित ग्राम पंचायत योजना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजितझाझा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई व पौधारोपण52 घन मीटर जंगली जलावन लकड़ी जब्त, दो पिकअप वाहन पकड़े गएअरवल में पुलिस पदाधिकारियों व अनुसंधानकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितआज भी बारिश से राहत नहीं! 19 जिलों में येलो अलर्ट, कोसी बराज पर हाई अलर्टपूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष व जदयू नेता जगदीश कुशवाहा को श्राद्धकर्म पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलिबिक्रमगंज: जनता दरबार में 107 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईस्वतंत्रता सेनानी स्व. लक्ष्मी प्रसाद उर्फ फुलचंद माथुरी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, परिजनों ने किया भावपूर्ण स्मरणपोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती
पटनापुरस्कारबिहारराज्य

लंदन में सम्मानित होंगे भारत के लाल मधुरेंद्र, मिला चयन पत्र, बिहार में हर्ष

लंदन में सम्मानित होंगे भारत के लाल मधुरेंद्र, मिला चयन पत्र, बिहार में हर्ष

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

पटना। विश्व पटल पर अपनी कला का लोहा मनवाने वाले बिहार के लाल अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार को लंदन में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए चयनित किया गया हैं।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देशहित में कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 30 वर्षीय युवा भारतीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार का नाम अंकित किया गया हैं।

इसकी पुष्टि करते सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने मिडिया को बताया कि यह जानकारी लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के टीम ने ईमेल पर चयन पत्र भेजकर दी हैं।

वही लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक रेत कला के महान हस्तियां मधुरेंद्र कुमार को यह सम्मान ब्रिटिश पार्लियामेंट, लंदन में आयोजित एक समारोह में दिए जाने की संभावना हैं।

गौरतलब हो कि पूरे भारत में बिहार से अपनी गहरी तालुक रखने वाले शिल्पकार मधुरेंद्र कुमार भारतीय कला इतिहास में अबतक का पहला ऐसा कलाकार होंगे, जिनको लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए चयन कर सम्मान के लिए आंमत्रित किया गया हैं।

निश्चित तौर पर यह सफलता मधुरेंद्र के लिए महत्वपूर्ण पहचान के रूप में दुनियांभर में स्थापित होगा। मौके पर यह जानकारी मिलते ही कलाकार मधुरेंद्र को चाहने वाले हजारों, लाखों शुभचिंतको व कलाप्रेमियों ने भी बधाई दी हैं।

Check Also
Close