[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

संस्कार और संस्कृति के बिना शिक्षा का कोई महत्व नहीं: – जीयर स्वामी जी महाराज 

संस्कार और संस्कृति के बिना शिक्षा का कोई महत्व नहीं: – जीयर स्वामी जी महाराज

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) चातुर्मास्य व्रत स्थल परमानपुर में भारत के महान मनीषी संत श्री लक्ष्मी प्रपन्‍न जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि वैसी शिक्षा जिसमें संस्कार संस्कृति सभ्यता नहीं है। उसका कोई विशेष महत्व नहीं है।

वर्तमान समय पर प्रकाश डालते हुए स्वामी जी ने कहा कि आज शिक्षा तो प्राप्त की जा रही है। लेकिन उस शिक्षा में बच्चों और बच्चियों को संस्कार संस्कृति के बारे में ज्ञान माता-पिता के द्वारा नहीं दी जा रही है।

आज के समय में लोग अपने बच्चों को एडवांस बना रहे हैं। एक उदाहरण देते हुए स्वामी जी ने कहा की आज की पीढ़ी फटे हुए जींस शर्ट टी-शर्ट पहन रहे हैं। जिसको अब एडवांस कहा जा रहा है।

आज के एडवांस युग में मानव से ज्यादा तो एडवांस पशु है। जो कपड़ा ही नहीं पहनते हैं। यह कैसी शिक्षा है, जो हमें अपने संस्कार संस्कृति मानवीय सिद्धांत से दूर कर रही है। हर एक माता-पिता को चाहिए अपने बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार भी डालें।

मानव जीवन में उच्च शिक्षा तो होना चाहिए। लेकिन उसके साथ-साथ माता-पिता, परिवार, समाज के सामने रहन-सहन कपड़ा भोजन व्यवहार और सामाजिक ज्ञान की भी शिक्षा होनी चाहिए।

Check Also
Close