[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
जमुईबिहारराज्य

जमुई जिलाधिकारी नवीन ने संवाद कक्ष में सुनी जनता की फरियाद, DM को अपनी समस्या बता कर संतुष्ट दिखे फरियादी

जमुई जिलाधिकारी नवीन ने संवाद कक्ष में सुनी जनता की फरियाद, DM को अपनी समस्या बता कर संतुष्ट दिखे फरियादी

कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन। तो कई मुद्दों को संबंधित अधिकारी को सौंपा।

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई जिलाधिकारी नवीन ने समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर पीड़ित लोगों की गंभीरता से व्यथा सुनी।

उन्होंने मौके पर कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया साथ ही कुछ प्रकरणों को इससे जुड़े विभाग को अग्रसारित कर विधि सम्मत कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। जिले के दूर-दराज से आए लोग जनता दरबार में अपनी बात रखकर संतुष्ट दिखे।

वहीं उन्होंने जनता दरबार में भूमि विवाद , अतिक्रमण , दाखिल खारिज , रैयति भूमि का निबंधन , अनुग्रह अनुदान , खतियान , दखल-कब्ज़ा , जमीन की नापी , प्रधानमंत्री आवास योजना , विकलांग पेंशन , चयन प्रक्रिया , जमाबंदी , सेवान्त लाभ , सामाजिक सुरक्षा से लाभ , अनुज्ञप्ति रद्द , अनुकम्पा नियुक्ति , राशि-गबन , रास्ता अवरुद्ध , मार-पीट , बासगीत पर्चा , पक्की नली गली , आंगनवाड़ी , गैर मजरूआ विवाद समेत अन्य मामले आये।

उन्होंने तमाम प्रकरणों को गंभीरता से लिया और इस पर यथोचित कार्रवाई किए जाने की बात कही। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि जनता की व्यथा को दूर करना जिला प्रशासन का मुख्य मकसद है।

सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ कमजोर वर्गों को मिले , इसके लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। जनता इन योजनाओं का लाभ उठाएं और सरकार की सोच को साकार करने में सहयोग दें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गति देने में शिथिलता और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को निष्ठा एवं आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राम दुलार राम , डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार , डीटीओ मो. इरफान , ओएसडी नागमणि कुमार वर्मा , श्रम अधीक्षक रतीश कुमार , विद्युत विभाग कार्यपालक अभियंता ई. संजीव गुप्ता समेत कई विभागीय पदाधिकारी जनता दरबार में उपस्थित थे।

Check Also
Close