[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
औरंगाबादबिहारराज्य

मग विद्वत् परिषद, देव धाम, औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड शाखा का चुनाव सम्पन्न

मग विद्वत् परिषद, देव धाम, औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड शाखा का चुनाव सम्पन्न

रिपोर्ट चारोधाम मिश्रा 

नवीनगर(औरंगाबाद) मग विद्वत् परिषद, देवधाम औरंगाबाद की प्रखंड स्तरीय शाखा नबीनगर उत्तरी की एक बैठक बरियावां स्थित ललित कुमार पांडेय के आवास पर आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता संस्था के केन्द्रीय अध्यक्ष योगेश कुमार मिश्र तथा संचालन केन्द्रीय संगठन सचिव धनंजय जयपुरी ने किया।

बैठक की शुरुआत स्वस्तिवाचन एवं सूर्य नारायण की विधिवत् पूजन के साथ की गई।

केंद्रीय संरक्षक गुप्तेश्वर पाठक ने सामाजिक संगठन पर जोर देते हुए कहा कि जब तक हम एक जूठ नहीं होंगे तब तक किसी भी क्षेत्र में हमें उचित स्थान प्राप्त नहीं होगा।

कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि संगठन का विस्तार जब तक ग्रामीण स्तर तक नहीं होगा, यथोचित विकास संभव नहीं। अध्यक्षीय उद्बोधन में योगेश कुमार मिश्र में कहा समाज के विकास के लिए स्वस्थ मानसिकता के साथ-साथ एक-दूसरे की सहायता के लिए जी-जान से तैयार होना पड़ेगा।

इस बैठक में नबीनगर (उत्तरी) शाखा की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अमरंजय पांडेय (जयपुर) को अध्यक्ष, ललित पांडेय (बरियावां) को सचिव, रविंद्र कुमार पाठक (रेगनियां) को संगठन सचिव, संतोष कुमार पांडेय (बेनी) को कोषाध्यक्ष तथा नरेंद्र कुमार पाठक (रेगनियां) को अंकेक्षक मनोनित किया गया।

इस अवसर पर अखिलेश पांडेय, इंजीनियर वीरेंद्र पाठक, मिथिलेश पांडेय (पत्रकार), कमलेश पाठक, संतोष कुमार पांडेय सहित लगभग तीन दर्जन लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close