[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

पांच करोड़ तीस लाख की लागत से हरपतबेनी नदी पर आरसीसी पुल का विधायक ने किया शिलान्यास, लोगों में खुशी 

पांच करोड़ तीस लाख की लागत से हरपतबेनी नदी पर आरसीसी पुल का विधायक ने किया शिलान्यास, लोगों में खुशी

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: सोमवार को स्थानीय विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने प्रखंड के हजमाटोला गांव के पास बहने वाली हरपतबेनी नदी पर पांच करोड़ तीस लाख रूपये की लागत से बनने वाले आरसीसी पुल का पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया।

शिलान्यास के मौके पर विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि मैनाटाड़ प्रखंड मुख्यालय से सीधे मर्जदवा बजार सहित अन्य जगहों पर जाने में हरपतबेनी नदी पर पुल नहीं होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती थी।आवागमन बरसात के टाइम में बिल्कुल ही बंद हो जाता था।अन्य समय लोग चचरी पार कर आते जाते थे।

वाहनों को दस से बारह किलोमीटर अन्यत्र दूरी तय कर मर्जदवा पहुंचना होता था।ऐसे में हरपतबेनी नदी पर करोड़ों की लागत से आरसीसी पुल निर्माण होने से समस्या से निजात मिल जायेगा।विधायक ने कहा कि हरपतबेनी नदी पर पुल बनाने के लिए मेरे द्वारा हजारों समर्थकों के साथ जिला समाहरणालय पर प्रदर्शन किया गया था।

वहीं मेरे द्वारा विधानसभा में सवाल भी उठाया गया था ।जिस पर सरकार ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना अवशेष के तहत पुल बनाने की स्वीकृति दी।जिस पर आज निर्माण कार्य शुरू हो गया।

उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय जेई अजीत कुमार ओझा और संवेदक खुर्शेद आलम को प्राक्कलन के तहत तय समय के अंदर पुल निर्माण को पूरा करने की सख्त हिदायत दी।साथ ही लोगों को भी जागरूक किया कि आपलोग भी पुल निर्माण का हमेशा मॉनिटरिंग करते रहें।

मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुभाष प्रसाद, पूर्व मुखिया सूर्य प्रसाद, यमुना यादव, अंचल सचिव अच्छेलाल राम ,सरपंच शेख चंद ,सीताराम राम, घनश्याम प्रसाद, अब्दुल खैर,मोहम्मद अब्दुल्लाह शेख नेसार , हरेंद्र प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

Check Also
Close