[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
Crime Newsबिहारराज्यरोहतास

बस की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने बस को फूंका

बस की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने बस को फूंका

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

रोहतास: नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने यात्री बस को आग के हवाले कर दिया, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नोखा नगर परिषद क्षेत्र के भलुआही गांव निवासी राजेश गिरी उर्फ भुआर गिरी (35 वर्ष) नोखा से अपने गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान बस स्टैंड के पास सासाराम से आरा की ओर जा रही एक यात्री बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही भुआर गिरी सड़क पर गिर पड़े और बस का पिछला चक्का उनके ऊपर चढ़ गया।

इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर भागने का प्रयास करने लगा हालांकि, गुस्साए ग्रामीणों ने सिंचाई कार्यालय के समीप बस को घेर लिय और उसमें सवार यात्रियों को सुरक्षि उतारने के बाद बस में आग लगा दी देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही देर में पूरी तरह खाक हो गई।

घटना की सूचन मिलते ही नोखा थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाय गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देन की मांग को लेकर हंगामा किया।

Check Also
Close