[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

मोतिहारी: जल-जीवन हरियाली अभियान के तहत हुआ समीक्षात्मक बैठक 

मोतिहारी: जल-जीवन हरियाली अभियान के तहत हुआ समीक्षात्मक बैठक

संवाददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

आज दिनांक-07.12.2025 को उप विकास आयुक्त, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई, जिसमें निदेशक, एन०ई०पी०, कार्यपालक अभियन्ता, लघु सिंचाई प्रमण्डल, मोतिहारी, कार्यपालक अभियन्ता, भवन प्रमण्डल, मोतिहारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद/नगर पंचायत, नगर प्रबंधक, नगर निगम, मोतिहारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान, जिला परियोजना प्रबंधक, स्वास्थ्य, सभी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी एवं जिला मिशन प्रबंधक (जल-जीवन-हरियाली), डी०आर०डी०ए० द्वारा भाग लिया गया।

उक्त समीक्षा बैठक में विभागवार/अवयववार लक्ष्य एवं लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि :-

(1) सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं यथा तालाबों/पोखरों का जीर्णोद्धार कार्य इस योजना के तहत लघु जल संसाधन विभाग द्वारा 35 योजना लक्ष्य के विरूद्ध 32 योजनाओं का कार्य प्रारंभ कर पूर्ण करा लिया गया है।

शेष 03 योजनाओं का कार्य प्रारंभ किया जाना बाकी है। नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत 14 योजना लक्ष्य के विरूद्ध 11 योजनाओं पर कार्य प्रारंभ कर पूर्ण करा लिया गया है। शेष 03 योजनाओं पर कार्य प्रारंभ कराने हेतु निदेशित किया गया।

(2) सार्वजनिक कुंओं को चिन्हित कर उनका जीर्णोद्धार नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत निर्धारित लक्ष्य 178 के विरुद्ध 153 योजनाओं पर कार्य प्रारंभ कर पूर्ण कर लिया गया है। शेष बचे 25 योजनाओं पर कार्य प्रारंभ करने हेतु निदेशित किया गया।

पंचायती राज विभाग के तहत 2244 योजनाओं लक्ष्य के विरूद्ध 2244 कार्य को प्रारंभ करते हुए 2232 योजनाओं को पूर्ण करा लिया गया है। शेष 12 योजनाओं का कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।

(3) सार्वजनिक चापाकलों एवं नलकूपों के किनारे सोख्ता निर्माण नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत 905 योजना लक्ष्य के विरूद्ध 718 कार्य प्रारंभ कर पूर्ण कराया गया है। शेष 187 योजनाओं पर कार्य प्रारंभ कराने का निदेश दिया गया।

(4) सार्वजनिक कुंओं के किनारे सोख्ता निर्माण नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत 130 लक्ष्य के विरूद्ध 89 योजनाओं पर कार्य प्रारंभ कर पूर्ण करा लिया गया है। शेष 41 योजनाओं पर कार्य प्रारंभ कर पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।

(5) सार्वजनिक कुंओं के किनारे सोख्ता निर्माण पंचायती राज विभाग के तहत 2244 लक्ष्य के विरूद्ध 1901 योजनाओं पर कार्य प्रारंभ कर 1877 पूर्ण करा लिया गया है। शेष 350 योजनाओं पर कार्य प्रारंभ कराते हुए पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।

(6) रेन वॉटर हार्वेस्टिंग (भवनों में छत वर्षा जल संचयन निर्माण) नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत 21 योजना लक्ष्य के विरूद्ध 20 योजनाओं पर कार्य प्रारंभ कर पूर्ण कराया गया है। शेष 01 योजना पर कार्य प्रारंभ कराने का निदेश दिया गया।

(7) रेन वॉटर हार्वेस्टिंग (भवनों में छत वर्षा जल संचयन निर्माण) शिक्षा विभाग के तहत 132 योजना लक्ष्य के विरूद्ध 113 योजनाओं पर कार्य प्रारंभ कर पूर्ण कराया गय है। शेष 19 योजना पर कार्य प्रारंभ कराने का निदेश दिया गया।

(8) रेन वॉटर हार्वेस्टिंग (भवनों में छत वर्षा जल संचयन निर्माण) स्वास्थ्य विभाग के तहत 16 योजना लक्ष्य के विरूद्ध 07 योजनाओं पर कार्य प्रारंभ कर पूर्ण कराया गया है। शेष 09 योजना पर कार्य प्रारंभ कराने का निदेश दिया गया।

(9) रेन वॉटर हार्वेस्टिंग (भवनों में छत वर्षा जल संचयन निर्माण) भवन निर्माण विभाग के तहत 134 योजना लक्ष्य के विरूद्ध 97 योजनाओं पर कार्य प्रारंभ कर पूर्ण कराया गय है। शेष 37 योजना पर कार्य प्रारंभ कराने का निदेश दिया गया।

उक्त सभी कार्यों को माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन की पूर्व तैयारी देखते हुए योजना कार्य को प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभ कर पूर्ण कराने हेतु स संबंधित विभाग को निदेशित किया गया।

Check Also
Close