[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पचपकड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब सेवन व पुराने मामलों में 10 अभियुक्त गिरफ्तारचकिया एबीएसए खंड शिक्षा अधिकारी कि लापरवाही हदनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलसिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरामगुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तारशिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

अब सरकारी डॉक्टर प्राइवेट प्रेक्टिस नहीं कर पाएंगे: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 

अब सरकारी डॉक्टर प्राइवेट प्रेक्टिस नहीं कर पाएंगे: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पश्चिम चंपारण के बेतिया से शुरू हुई ‘समृद्धि यात्रा’ के पहले दिन सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर पूर्ण रोक लगाने का महत्वपूर्ण ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार जल्द ही नई नीति लाएगी, जिसके तहत सरकारी डॉक्टर अब प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे।

इस फैसले का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की पूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके। नीतीश कुमार ने कहा कि यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आम जनता, खासकर गरीब वर्ग के लिए सरकारी सुविधाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया जा रहा है।

बता दें कि यह घोषणा ‘सात निश्चय-3’ के तहत स्वास्थ्य सुधारों का हिस्सा है, जिसे पहले ही कैबिनेट मंजूरी मिल चुकी है। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने इस प्रस्तावित नीति का स्वागत किया है और इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार का महत्वपूर्ण कदम बताया है।

सरकार का मानना है कि निजी प्रैक्टिस पर रोक से ग्रामीण व दूरदराज इलाकों में डॉक्टरों की उपस्थिति बढ़ेगी तथा सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ को बेहतर तरीके से संभाला जा सकेगा। नई नीति के तहत गैर-प्रैक्टिस भत्ता (NPA) जैसी व्यवस्थाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

Check Also
Close