[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरामगुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तारशिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….‘लाल गाड़ी’ की धुआंधार चेकिंग: 241 बेटिकट यात्रियों से वसूले 2 लाख से अधिक रुपयेएनसीसी विद्यार्थियों को एसएसबी ने दी कार्य एवं दायित्वों की जानकारीकुरकुट्टा गांव से 55 वर्षीय व्यक्ति लापता, परिजनों ने लगाई खोजबीन की गुहारचकिया निर्भय दास हनुमान मंदिर में गूंजेगी हनुमान जी की महिमा
बिहारराज्यरोहतास

स्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन

स्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

 दावथ प्रखंड के जमसोना पैक्स राइस मिल का उद्घाटन स्थानीय विधायक आलोक कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र नारायण सिंह ने की।

विधायक आलोक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह खुशी की बात है कि अब किसान भाइयों के लिए स्थानीय पैक्स में ही उचित सरकारी दर पर धान की खरीदारी की जा सकेगी, जिससे कुपोषण से बचाव के लिए पौष्टिकता से भरपूर चावल प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति, जमसोना पैक्स के अरवा प्लांट राइस मिल से उचित मूल्य पर मिलेगा।

इस राइस मिल की कुल लागत 28 लाख रुपये है। इस क्षेत्र में अब तक सरकारी दर पर कुल दो हजार 93 क्विंटल धान की खरीदारी की जा चुकी है।

जमसोना पैक्स राइस मिल से पौष्टिकता से भरपूर चावल एसएफसी में उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा और कुपोषण से लड़ने में मदद मिलेगी।

मौके पर मुखिया अमित सिंह, कमलेश यादव, नागेंद्र तिवारी, अशोक तिवारी, अपूर्व राज कश्यप, भरत चौधरी, चुन्नू पटेल, अशोक तिवारी, भोपाल सिंह, दया पांडे, मंटू सिंह, सत्येंद्र सिंह, मुन्ना सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Check Also
Close