[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
जमुईबिहारराज्य

20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार 

20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

सोनो चकाई मुख्य मार्ग एन एच 333 पर बेलाटांड़ गांव के समिप बटिया थाना की पुलिस द्वारा चलाये गये वाहन चेकिंग अभियान में 20 लिटर विदेशी शराब से भरा एक टोटो वाहन को जप्त करते हुए दो शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई हैं।

थाना अध्यक्ष सुजाता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक जमुई के निर्देश पर थाना क्षेत्र के बेलाटांड गांव के समिप शराब तस्करी के खिलाफ गस्ति दलों के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

तभी चकाई की ओर से आ रही एक टोटो वाहन पुलिस द्वारा चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान को देख भागने का प्रयास किया , संदेह के आधार पर उस टोटो वाहन की तलाशी करने पर टोटो वाहन में बनाया गया गुप्त तहखाने से तकरीबन 20 लिटर विदेशी शराब बरामद की गई है ।

सोनो थाना

इसके बाद शराब सहित टोटो वाहन को जप्त करते हुए शराब की तस्करी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर मध्य निषेध उत्पात अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार दोनों व्यक्ति को जमुई जेल भेज दिया गया है ।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के सोहजाना गांव निवासी सुरेश साह का पुत्र भीम साह एवं सोनो थाना क्षेत्र के पेरा मटिहाना पंचायत स्थित भरतपुर गांव निवासी बगौरी साह का पुत्र मनोज साह के रूप में की गई है । वाहन चेकिंग अभियान में बटिया थाना एस आई बीजय कुमार के साथ अन्य पुलिस बल तैनात थे ।

Check Also
Close